https://maheshliv.blogspot.com
पोटैशियम क्यों जरूरी है ? कमी के लक्षण,फायदे,और पोटैशियम वाले खाद्य पदार्थ की पूरी जानकारी।
परिचय:-
हेल्थ एक्सपर्ट मुताबिक हम सब को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए केवल प्रोटीन,विटामिन्स,और कैल्शियम ही केवल जरुरी नहीं है। बल्की शरीर को पोटैशियम जैसे खनिज पदार्थ भी चाहिए। क्योंकी नियमित रूप से शरीर को पोटैशियम खनिज पदार्थ भी मिलने चाहिए।
और पोटैशियम खनिज पदार्थ शरीर के बहुत जरूरी प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से चलाने में मदद करता है। यह एक ऐसा खनिज और इलेक्ट्रोलाइट है जो कि शरीर में मांसपेशियां की कार्यक्षमता, नसों के संकेत और शरीर के तरल पदार्थ का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पोटैशियम शरीर के लिए क्यों जरूरी है ?
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक पोटैशियम खनिज पदार्थ शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी और महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। क्योंकी शरीर के बहुत सारे जरूरी प्रतिक्रिया को शरीर में बेहतर तरीके से चलाने में सहयोग करता है। जैसे में की
1) मांसपेशियां के लिए ज़रूरी
2) नसों के सामान्य काम में मदद
3) शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन
4) ह्रदय की सामान्य धड़कन के लिए महत्वपूर्ण
5) ब्लड प्रेशर को स्वस्थ स्तर पर रखने में मदद
1) मांसपेशियां के लिए ज़रूरी
हेल्थ एक्सपर्ट मुताबिक पोटैशियम हमेशा ही सामान्य काम काज में मदद करता है। और अगर शरीर मे पोटैशियम के मात्रा जब सामान्य से भी कम हो जाता है, उस समय शरीर के मांसपेशियां में कमजोरी या शरीर में ऐठन होने लगता है।
2) नसों के सामान्य काम में मदद
हेल्थ एक्सपर्ट मुताबिक शरीर में पोटैशियम होने बहुत जरूरी है क्योंकि पोटैशियम के कारण ही हमारे शरीर के नस एक दुसरे के बीच संदेश भेजा करता है। और पोटैशियम इन तंत्रिका संकेतों के सामान्य संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
3) शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन
हेल्थ एक्सपर्ट मुताबिक शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बनाए रखने में पोटैशियम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्योंकी शरीर में पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
4) ह्रदय के सामान्य धड़कन के लिए महत्वपूर्ण
हेल्थ एक्सपर्ट मुताबिक पोटैशियम मांसपेशियां और सामान्य ह्रदय-लय के लिए उपयोगी है। लेकिन शरीर में पोटैशियम कम और ज्यादा होना भी गंभीर समस्या उत्पन्न करता है। इसलिए शरीर में पोटैशियम सामान्य रहना चाहिए।
5) बल्ड प्रेशर को स्वस्थ स्तर पर रखने में मदद करता
हेल्थ एक्सपर्ट मुताबिक शरीर में पोटैशियम सामान्य रहना बहुत ही उपयोगी है क्योंकी सामान्य रहने से शरीर में ब्लड प्रेशर को स्वस्थ पर रखने में मदद करता है। इसलिए कुछ व्यक्तियों में प्रयाप्त पोटैशियम वाले खाद्य पदार्थ और कम सोडियम वाले संतुलित भोजन कुछ व्यक्तियों में रक्तचाप को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
शरीर में पोटैशियम का स्तर कम होने से शरीर में क्या हो सकता है ?
चलिए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट मुताबिक अगर शरीर में ज़रुरत के हिसाब से पोटैशियम के मात्रा कम हो जाता है। तो आपके शरीर में क्या-क्या हो सकता है। चलिए जानते हैं इस बोल्ग पोस्ट के माध्यम से - जैसे में की
1) मांसपेशियां में कमजोरी
2) शरीर में थकावट एवं सुस्ती
3) मांसपेशियां में ऐठन
4) पेट में एसिडिटी या कब्ज
5) दिल की धड़कन में बदलाव
6) गंभीर सिथ्ती में मांसपेशियां में कमजोरी या ह्रदय के लय में गंभीर गड़बड़ी
ध्यान रखें इन लक्षणों के कई लक्षण को देखकर पोटैशियम की कमी की पुष्टि नहीं किया जा सकता है। शरीर में जब पोटैशियम कम हो जाता है उस स्थिति को हाइपोकैलेमिया (Hypokalemia) के नाम से जाना जाता है।
पोटैशियम किन खाद्य पदार्थों में पाया जाता है ?
हेल्थ एक्सपर्ट मुताबिक हम सब को लिए पोटैशियम बहुत ही उपयोगी और महत्वपूर्ण पदार्थ हैं। क्योंकी पोटैशियम शरीर में बहुत जरूरी प्रक्रियाओं को करता है। और किस तरह के खाद्य पदार्थ में पोटैशियम पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं इस बोल्ग पोस्ट के माध्यम से जैसे में की -
1) केला
2) नारियल पानी
3) आलू
4) शकरकंद
5) पालक और अन्य हरी सब्जियां
6) दाल और बीन्स
7) दही
8) सुखे मेवे
और संतुलित और विभिन्न आहार लेने से सामान्यतः शरीर को जरूरी पोटैशियम प्राप्त करने में मदद मिलती है।
क्या ज्यादा पोटैशियम लेना भी नुकसानदायक हो सकता है ?
जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट मुताबिक ज्यादा पोटैशियम लेना भी शरीर को नुक्सान पहुंचाता है। और खासकर जो लोग किडनी बिमारी से ग्रस्त व्यक्ति को ज्यादा मात्रा में पोटैशियम लेना हानिकारक होता है। शरीर में पोटैशियम ज्यादा मात्रा में जामा होने से ह्रदय को नुकसान पहुंचता है। इसलिए बिना डाक्टर से सम्पर्क किए पोटैशियम सप्लीमेंट या पोटैशियम युक्त नमक का इस्तेमाल शुरू नहीं करने चाहिए।
रोज कितने पोटैशियम शरीर को ज़रुरत होती है ?
हेल्थ एक्सपर्ट मुताबिक हर दिन शरीर को कितने पोटैशियम चाहिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण बात है लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक शरीर को पोटैशियम उस व्यक्ति के उम्र,लिंग और शरीर के स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इसलिए शरीर को प्रोटीन एक निश्चित मात्रा में ज़रुरत नहीं होता है। और स्वस्थ व्यक्ति को प्रोटीन पाने के लिए विभिन्न तरह के फल एवं सब्जियां, दालें और अन्य पोष्टिक आहार खाने चाहिए। ताकि शरीर को जरूरत के हिसाब से पोटैशियम मिलता रहे।
निष्कर्ष:-
पोटैशियम शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी और महत्वपूर्ण खनिज है। पोटैशियम शरीर के मांसपेशियां, नसों, तरल पदार्थ के संतुलन और हृदय के सामान्य कार्यप्रणाली में प्रमुख भूमिका निभाता है। और केला, दाल,हरी सब्जियां, आलू, दही और कई अन्य खाद्य पदार्थ पोटैशियम के अच्छे स्रोत हैं। लेकिन शरीर में ज्यादा मात्रा में और कम मात्रा में पोटेशियम होने से शरीर में समस्या उत्पन्न हो सकता है। लेकिन जो लोग किडनी बिमारी और अन्य बिमारी के कारण दवाई लेने वाले को बिना डाक्टर सलाह के बाद ही पोटैशियम सप्लीमेंट लेना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए एक पोषक तत्व के उपर निर्भर ना रहकर विभिन्न प्रकार के अहार लेने चाहिए। ताकि शरीर एक दम से स्वस्थ रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई दावों की health paswanblog live पुष्टि नहीं करता है। केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
और आप लोगों को मेरा vlogging. अच्छा लग रहा है तो please इसे सैयर कर दिया करें
और आगे जाने रात में नींद क्यों नहीं आते हैं निचे दिए हुवे लिंक के माध्यम से जान पाएंगे।
https://maheshliv.blogspot.com/2026/03/raat-me-neend-kyon-nahi-aati.html
(Farquently Ask Questions Answer)अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और उत्तर)
Q 1. पोटैशियम शरीर के लिए क्यों जरूरी है ?
उत्तर - पोटैशियम मांसपेशियां, नसों, तरल पदार्थ के संतुलन और हृदय के सामान्य कार्य प्रणाली में प्रमुख भूमिका निभाता है।
Q 2.पोटैशियम कमी होने पर क्या लक्षण दिखाई दें सकते हैं ?
उत्तर - पोटैशियम के कमी होने पर शरीर में कमजोरी,थकान , मांसपेशियां में ऐठन,और पेट में कब्ज एवं दिल की धड़कन में बदलाव जैसे लक्षण हो सकते हैं।
Q 3.पोटैशियम सबसे ज्यादा किस चीज में पाया जाता है ?
उत्तर - पोटैशियम सबसे ज्यादा केला, आलू, शंकरकद, दालें, बीन्स, पालक, टमाटर, संतरा, और दही जैसे खाद्य पदार्थ में पोटैशियम के अच्छे स्रोत हैं। ह
Q 4. किडनी वाले मरीज पोटैशियम वाले खाद्य पदार्थ खा सकते हैं ?
उत्तर - किडनी वाले मरीज के स्थिति पर निर्भर करता है। और खाने से पहले डॉक्टर के सलाह अनुसार ही पोटैशियम सप्लीमेंट ले सकते हैं।
Q 5. पोटैशियम की कमी कैसे पता चलता है ?
उत्तर - पोटैशियम की कमी रक्त के जांच से पता चलता है। और केवल लक्षणों से पाता करना काफी नहीं है।
टिप्पणियाँ